Hyundai Creta : June 2025 में, भारत की सबसे बिकने वाली कार बन गई। June 2025 भारतीय कार उद्योग के इतिहास में एक महत्वपूर्ण महीना था। Hyundai Creta ने इस महीने देश भर में सबसे अधिक यूनिट बेचकर अपने प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ दिया। इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि क्रिटा ने यह उपलब्धि कैसे हासिल की, कौन से कारक इसकी सफलता का आधार बने, और भविष्य का रास्ता क्या दिखता है।
2015 में लॉन्च होने के बाद, Creta ने SUV सेगमेंट में अपनी जगह बनाई। इसके बाद, यह भारत में हर साल सबसे अधिक बिकने वाली मिड-साइज़ SUV बन गया. अब, SUV सेगमेंट को कभी-कभी “क्रेटा सेगमेंट” भी कहा जाता है।
Hyundai Motor India के सीईओ तारण गर्ग ने स्पष्ट रूप से कहा:
“Creta सिर्फ एक उत्पाद नहीं है; यह 1.2 मिलियन भारतीय परिवारों की भावना है..। ग्राहकों के विश्वास का सबसे बड़ा प्रमाण जुन 2025 में, जब Creta ने 10 साल पूरे किए, बिक्री का यह उपलब्धि है।
बिक्री के आंकड़े
Creta ने अबतक सबसे जादा गाडीयों की बिक्री की हे l Jun 2025 में, Creta ने कुल 15,786 गाड़ी बेची, Maruti Suzuki Dzire (15,484) को छोटे से अंतर से पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर रहा। इस सूची में Brezza (14,507), Ertiga (14,151), Swift (13,275) और Wagon R (12,930) सबसे अधिक लोकप्रिय हैं। Jan–Jun 2025 तक, Creta ने 1,00,560 यूनिट्स बेचे, जबकि Wagon R ने 1,01,424 यूनिट्स बेचकर इसे सिर्फ दूसरे स्थान पर रखा। यह देश में 2025 की पहली छमाही में तीन बार (मार्च, अप्रैल और जून) सबसे अधिक बिकने वाली कार बन गई। विशिष्ट तथ्य: जून 2025 में क्रेता ने अपनी 10वीं सालगिरह भी मनाई, जो एक और मील का पत्थर बन गया।
क्यों अधिक बिक्री हुई ?
मजबूत रोड प्रेजेंस और बेहतरीन डिज़ाइन : 2024 में क्रेटा के नए मॉडल में कई सुविधाएँ शामिल की हे, जिसमें चौड़ी LED लाइट्स, 10.25 इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और बहुत कुछ और शामिल होंगे। इंजन की बात करे तो 6-स्पीड MT/IVT 1.5L पेट्रोल (115 PS/144 Nm), 1.5L टर्बो पेट्रोल (160 PS/253 Nm) 7-स्पीड DCT:1.5L टर्बो पेट्रोल, 1.5L डीजल (116 PS/250 Nm), MT/AT, 6-स्पीड, Creta N-Line में स्पोर्टी डिजाइन और बेहतर प्रदर्शन के लिए कई विशेषताएँ होंगी।
Creta Electric जनवरी 2025 में लॉन्च हुआ था, जिसमें दो बैटरी विकल्प थे: 42 kWh (390 किमी रेंज) और 51.4 kWh (473 किमी रेंज)। इस वेरिएंट में लेवल-2 ADAS तकनीक (ईव एमर्जेंसी ब्रेक, लेन किप असिस्ट और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन) हैं। जून 2025 में बढ़ती मांग ने इसे मजबूत कर दिया। सेफ्टी फीचर्स की बात करे तो Creta में लगभग सत्तर से अधिक सेफ्टी फीचर्स हैं, जिनमें 360° कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड सीटें और ब्लूलिंक कनेक्टिविटी शामिल हैं। Creta को दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुंचाने में Hyundai की भरोसेमंद ब्रांड और देश-व्यापी डीलरशिप का मदद मिला। Creta को छोटे शहरों में SUV की बढ़ती मांग और Hyundai की उपलब्धता ने ग्राहकों की पसंद में पहले स्थान पर रखा।
दस वर्षों से दिल पर राज करने वाली
आपको पता है कि हुंडई क्रेटा 2015 में सफल हुआ था। तब से, यह लोगों के दिलों पर लगातार राज कर रहा है और कई महीने ऐसे आए हैं जब यह सबसे अधिक बिकने वाली कार रही है। अपने नवीनतम फीचर्स के साथ, क्रैट का नवीनतम संस्करण और भी लोकप्रिय हो गया है। क्रेटा और क्रेटा EV मिलाकर पिछले 30 दिनों में सबसे अधिक 15,786 यूनिट बिकीं। क्रेटा भी वर्ष 2025 के पहले छह महीने (जनवरी से जून) में सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी रही। वहीं इसने मार्च, अप्रैल और जून में सबसे अधिक बिक्री की।
जून 2025 में महत्वपूर्ण लाभ
दस वर्ष पूरे करते ही क्रेटा अपने पहले स्थान पर वापसी की हे ओर यह सबसे बाडा सेलिब्रेशन कंपनी के लीये होगा l 5 नए फीचर दिये गए हे फेसलिफ्ट, ADAS, कनेक्टेड तकनीक और नवीनतम डिज़ाइन इन सभी विश्वसनीयता की वजह से बिक्री की संख्या बढ गई है।
हुंडई क्रेटा कितना एवरेज देती है?
वेरिएंट | माइलेज |
---|---|
क्रेटा एस (ओ) डीजल (1493cc, MT) | 21.8 किमी/लीटर |
क्रेटा एसएक्स टेक (1497cc, MT) | 17.4 किमी/लीटर |
हुंडई क्रेटा 2025 कीमत
वेरिएंट | ऑन-रोड कीमत |
---|---|
हुंडई क्रेटा ईएक्स (ओ) IVT | ₹16.65 लाख* |
हुंडई क्रेटा एस (ऑप्शनल) | ₹16.76 लाख* |
हुंडई क्रेटा एस (ओ) नाइट | ₹16.93 लाख* |
हुंडई क्रेटा एस (ओ) नाइट ड्यूल टोन | ₹17.10 लाख* |
क्रेटा की कमजोरियाँ: खरीदने से पहले पता लगाएं
हुंडई क्रेटा भारत में मिड-साइज़ एसयूवी सेगमेंट में सबसे बेहतरीन है। लाखों लोगों ने इसे अपने आकर्षक डिज़ाइन, फीचर्स और ब्रांड वैल्यू के कारण खरीदा है। हर कार की तरह, इसमें भी कुछ कमियाँ मौजूद हैं।
ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में पेट्रोल वेरिएंट्स अपेक्षाकृत कम माइलेज देते हैं। शहरों में 10–12 km/l और हाईवे पर 14–15 km/l है।10.25” टचस्क्रीन सिस्टम में कभी-कभी लैग, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की कमी और Android Auto/Apple CarPlay से अलग होने की समस्याएं हैं। 6 से 12 महीने के उपयोग के बाद, कई उपयोगकर्ताओं ने बताया कि डैशबोर्ड, डोर पैनल्स और प्लास्टिक फिनिशिंग से खड़खड़ाहट (rattling sounds) सुनाई देती है। और इस तरह की अनेक कमजोरी इसमे देखणे को मिलती हे l
For More Updates Visit : https://newznest.com/w